Monday, August 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गुरु गद्दी के समक्ष शीश नवाकर वीरेन्द्र सिंह तोमर ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गिरौदपुरी धाम पहुंचकर गुरु बाबा घासीदास जी के दर्शन किए। उन्होंने गुरु गद्दी के समक्ष शीश नवाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षमा प्रार्थना करते हुए सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

14 अगस्त को जन्मदिन के अवसर पर वीरेन्द्र सिंह तोमर ने दिन की शुरुआत अपने निवास स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना से की। इसके बाद उन्होंने अपनी माता सुशीला देवी तोमर का आशीर्वाद लिया और समर्थकों के साथ गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

गिरौदपुरी धाम पहुंचने पर उन्होंने गुरु बाबा घासीदास जी की पूजा-अर्चना की। गुरु गद्दी के समक्ष मत्था टेककर उन्होंने आशीर्वाद लिया। इसके बाद रायपुर के कबीर नगर फेस-4 में आयोजित सुंदरकांड पाठ में भी उन्होंने सहभागिता की और हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

वीरेन्द्र सिंह तोमर का जन्म 14 अगस्त 1981 को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की कागा तहसील के ग्राम टेसाही में किसान स्वर्गीय ओमप्रकाश तोमर एवं सुशीला तोमर के परिवार में हुआ था। वर्ष 1990 में उनका परिवार छत्तीसगढ़ आकर बस गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ ही उनकी कर्मभूमि बनी और उनकी शिक्षा-दीक्षा भी यहीं हुई।

उनके जन्मदिन का जश्न 13 अगस्त की मध्यरात्रि से ही शुरू हो गया था। छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से रायपुर पहुंचे क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों, सदस्यों और समर्थकों ने उनके निवास पर आतिशबाजी के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

रात करीब 11 बजे वीरेन्द्र सिंह तोमर का काफिला उरकुरा बस्ती पहुंचा, जहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने उरकुरा निवासी सुनील सानिया के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। वहीं वीआईपी रोड स्थित होटल में परिवार के साथ पहुंचने पर होटल स्टाफ ने सरप्राइज केक कटिंग कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

भाटागांव स्थित साईंविला के तोमर बंगले में भी देर रात तक समर्थकों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने पुष्पगुच्छ, बुके और पौधे भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

वहीं, क्षत्रिय करणी सेना की जशपुर इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन को सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पौधरोपण किया। इसके साथ ही पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी की गई। जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Popular Articles