पटना। राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक वीडियो जारी कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर चंदा चोरी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे गंभीर आरोप लगाए। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर बीजेपी और आरजेडी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
तेजस्वी यादव के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर उनका वीडियो रीपोस्ट किया। इसी के साथ गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव को “चारा चोर का बेटा” कहकर निशाना साधा।
गिरिराज सिंह का यह बयान सीधे तौर पर चारा घोटाले से जुड़े राजनीतिक विवाद की ओर इशारा करता है। उनके इस हमले के बाद दोनों दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।
राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद तेजस्वी यादव का वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। इसके जवाब में गिरिराज सिंह के तीखे बयान ने बिहार की राजनीति में नए सियासी विवाद को जन्म दे दिया है।
फिलहाल, बीजेपी और आरजेडी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, और दोनों दल एक-दूसरे पर लगातार हमलावर नजर आ रहे हैं।


