रायपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व पोरा तिहार (पोला) के अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष और किसान नेता वीरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि संस्कृति और पशुधन के प्रति सम्मान एवं आभार की भावना को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण लोकपर्व है। इस अवसर पर उन्होंने पशु प्रेम को बढ़ावा देने के साथ पशुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग का समर्थन भी किया।
पोरा तिहार यानी पोला भाद्रपद मास की अमावस्या, जिसे पिठोरी अमावस्या भी कहा जाता है, के अवसर पर मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से खेती-किसानी और बैलों के प्रति आभार व्यक्त करने की परंपरा से जुड़ा हुआ है। कृषि कार्यों में बैलों के महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए इस दिन विशेष रूप से उनकी पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें विश्राम दिया जाता है। पर्व के दिन बैलों से किसी भी तरह का काम नहीं कराया जाता तथा उनका श्रृंगार कर उन्हें सम्मान दिया जाता है।
पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ के घरों में पारंपरिक पकवान बनाने की भी विशेष परंपरा है। इस दिन ठेठरी, खुरमी, चीला सहित कई तरह के छत्तीसगढ़ी व्यंजन तैयार किए जाते हैं। वहीं बच्चों में भी पोरा तिहार को लेकर खास उत्साह रहता है। बच्चे मिट्टी से बने बैलों के साथ खेलते हैं और इस पारंपरिक पर्व की खुशियों में शामिल होते हैं।
छत्तीसगढ़ के अलावा पोला या पोला-पिठोरा पर्व महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और कर्नाटक सहित कई राज्यों में भी विशेष रूप से मनाया जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों में पर्व मनाने की परंपराओं में भले ही कुछ अंतर हो, लेकिन पशुधन के प्रति सम्मान और कृषि संस्कृति से जुड़ाव इसका प्रमुख भाव है। कई स्थानों पर बैलों का विशेष श्रृंगार कर पूजा की जाती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में पारंपरिक रूप से बैल दौड़ जैसे आयोजन भी किए जाते हैं।
वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि पोरा तिहार हमारी लोक संस्कृति, किसान जीवन और पशुधन के बीच के गहरे संबंध का प्रतीक है। यह पर्व हमें उन पशुओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने की प्रेरणा देता है, जो खेती-किसानी में लंबे समय से किसानों के महत्वपूर्ण साथी रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस पर्व को पारंपरिक उत्साह और पशु प्रेम की भावना के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के


