Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

महाप्रभु जगन्नाथ विश्व का कल्याण करें: करणी सेना के वीरेंद्र सिंह तोमर व राज शेखावत ने दी बधाई, की प्रार्थना

भगवान श्रीजगन्नाथ की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना ने देश-विदेश में निवासरत समस्त सनातन समाज को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। संगठन ने महाप्रभु जगन्नाथ से संपूर्ण विश्व में सुख, शांति, समृद्धि और मानव कल्याण की मंगलकामना करते हुए सभी के जीवन में खुशहाली और धार्मिक आस्था के विस्तार की प्रार्थना की।

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथयात्रा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और लोककल्याण का जीवंत प्रतीक है। यह महापर्व समाज को प्रेम, भाईचारे, सेवा, समर्पण और समानता का संदेश देता है।वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि रथयात्रा ऐसा दिव्य उत्सव है, जिसमें समाज के सभी वर्ग बिना किसी भेदभाव के एक साथ भगवान की भक्ति में लीन होकर उनके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करते हैं। यह पर्व ऊंच-नीच, जाति-पांति और छोटे-बड़े के सभी भेद मिटाकर सामाजिक एकता एवं बंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करता है।

उन्होंने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ अपने बड़े भ्राता भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ स्वयं मंदिर से बाहर निकलकर रथ पर आरूढ़ होकर अपने भक्तों के बीच आते हैं। यह परंपरा इस बात का संदेश देती है कि भगवान अपने भक्तों से दूर नहीं, बल्कि सदैव उनके साथ हैं और उनकी सुख-समृद्धि तथा कल्याण की कामना करते हैं।

डॉ. राजसिंह शेखावत ने कहा कि रथयात्रा सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं का महापर्व है, जो पूरी दुनिया को प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से संपूर्ण विश्व में शांति, समृद्धि और धर्म की स्थापना हो तथा भारत निरंतर विकास, सांस्कृतिक वैभव और आध्यात्मिक चेतना के पथ पर आगे बढ़ता रहे।अंत में दोनों पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से रथयात्रा पर्व को श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और उनका आशीर्वाद संपूर्ण मानव समाज के लिए मंगलकारी सिद्ध हो।

Popular Articles