Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

करणी सेना के वीरेंद्र सिंह तोमर को बागेश्वर धाम सरकार का विशेष आशीर्वाद, कहा—”दुश्मनों का समूल नाश हो!”

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने मुंबई में बागेश्वर धाम सरकार संत श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महाराज श्री ने उन्हें सनातन धर्म की सेवा में निरंतर कार्य करते रहने का संदेश देते हुए विशेष आशीर्वाद प्रदान किया।
भेंट के दौरान जैसे ही वीरेंद्र सिंह तोमर ने अपना परिचय देते हुए “छत्तीसगढ़” का उल्लेख किया, संत श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मुस्कुराते हुए कहा, “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।” इसके बाद उन्होंने तोमर के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और उनकी पीठ थपथपाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रबल प्रताप सिंह तोमर भी रहे साथ

इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह तोमर भी मौजूद रहे। दोनों ने बागेश्वर धाम सरकार के समक्ष श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सनातन सेवा का मिला संदेश

भेंट के दौरान संत श्री ने वीरेंद्र सिंह तोमर को सनातन धर्म एवं समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने आशीर्वाद स्वरूप कहा कि ईश्वर की कृपा से सत्य की विजय होगी तथा जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। इस अवसर को तोमर ने अपने जीवन का अत्यंत प्रेरणादायी और अविस्मरणीय क्षण बताया।

https://www.instagram.com/reel/Da7ENeMsewB

‘नई ऊर्जा मिली’ : वीरेंद्र सिंह तोमर

भेंट के बाद वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए आध्यात्मिक शक्ति का स्रोत है। उन्होंने कहा कि संत श्री के मुखारविंद से निकले शब्दों ने उन्हें सनातन धर्म, समाज और छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा के लिए नई ऊर्जा और संकल्प प्रदान किया है।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में किसान, युवा और आम नागरिक विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे समय में संत का आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के मार्ग पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

जनहित और सांस्कृतिक अस्मिता के लिए कार्य जारी रहेगा

वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ की अस्मिता, सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। उनके अनुसार बागेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद संगठन के सामाजिक और जनकल्याणकारी अभियानों को नई दिशा और ऊर्जा देगा।

उन्होंने कहा कि उनके लिए छत्तीसगढ़ का मान-सम्मान सर्वोपरि है और जनता की आवाज ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।अंत में उन्होंने “जय बागेश्वर धाम सरकार, जय क्षत्रिय धर्म, जय सियाराम, जय छत्तीसगढ़ महतारी” का उद्घोष करते हुए कहा, “रात कितनी भी अंधेरी क्यों न हो, सुबह अवश्य होती है।”

Popular Articles