Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पीवी सिंधु की ऐतिहासिक जीत पर करणी सेना ने जताई खुशी, वीरेन्द्र सिंह तोमर ने दी बधाई

रायपुर। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की शानदार खिताबी जीत पर क्षत्रिय करणी सेना ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि सिंधु ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।श्री तोमर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि पिछले कुछ समय से पीवी सिंधु के प्रदर्शन को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं और उन्हें समय से पहले ही कमतर आंका जाने लगा था। लेकिन जापान ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सभी आलोचनाओं का जवाब अपने खेल से दिया और एक बार फिर देश का गौरव बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि पीवी सिंधु जापान ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बन गई हैं। यह उपलब्धि भारतीय बैडमिंटन इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है और देश की युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

शानदार प्रदर्शन से रचा इतिहास

31 वर्षीय पीवी सिंधु ने फाइनल मुकाबले में जापान की तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को सीधे सेटों में 21-17, 21-17 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने चीन की मजबूत खिलाड़ी चेन युफेई को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।

करीब ढाई वर्ष बाद सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ टूर का कोई बड़ा खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब जीता था, जबकि भारत के बाहर उनका पिछला बड़ा खिताब वर्ष 2022 के सिंगापुर ओपन में आया था। लंबे अंतराल के बाद मिली इस सफलता ने एक बार फिर उनकी विश्वस्तरीय क्षमता को साबित कर दिया है।

खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा

वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि पीवी सिंधु का यह संघर्ष और सफलता देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सिंधु हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश देती रही हैं। उनका यह कथन—”आप कुछ जीतते हैं और कुछ हारते हैं। यह खेल का हिस्सा है। आपको इसे सकारात्मक तरीके से स्वीकार करना चाहिए।”—हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणा है।उन्होंने विश्वास जताया कि पीवी सिंधु भविष्य में भी इसी तरह देश का नाम विश्व मंच पर रोशन करती रहेंगी और भारतीय खेल जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।

Popular Articles