मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 स्थानीय निकाय सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने एकतरफा और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। महायुति ने कुल 17 में से 16 सीटों पर अपना परचम लहराया है, जिसमें से 6 सीटों पर उसके उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इस चुनाव में अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही।इस चुनाव में जहां भाजपा और एनसीपी (अजीत पवार गुट) ने शत-प्रतिशत स्ट्राइक रेट बनाए रखा, वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को नासिक सीट पर बड़ा झटका लगा, जहाँ भाजपा के एक बागी नेता ने निर्दलीय चुनाव जीतकर महायुति का क्लीन स्वीप का सपना तोड़ दिया।
- सीट शेयरिंग और पार्टियों का प्रदर्शन
- महायुति गठबंधन के भीतर सीटों के तालमेल के तहत भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटों पर बाजी मारी।
- भाजपा: 11 सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज की।
- एनसीपी (अजीत गुट): 2 सीटों पर किस्मत आजमाई और दोनों 2 सीटों पर विजयी रही।
- शिवसेना (शिंदे गुट): 4 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें से 3 सीटों पर जीत मिली और 1 सीट पर हार का सामना करना पड़ा।
नासिक में बागी ने बिगाड़ा खेल, नागपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका
- नासिक का बड़ा उलटफेर: नासिक सीट पर महायुति की ओर से शिंदे गुट के उम्मीदवार मैदान में थे। लेकिन यहाँ भाजपा के बागी नेता गोकुल गीते ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर पासा पलट दिया और शानदार जीत हासिल की।
- नागपुर में कांग्रेस की करारी शिकस्त: नागपुर विधान परिषद उपचुनाव सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प था। यहाँ भाजपा महायुति के डॉ. राजीव पोद्दार ने कांग्रेस महाविकास अघाड़ी (MVA) के उम्मीदवार अतुल लोंढे को भारी अंतर से हरा दिया। राजीव पोद्दार को 682 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को महज 130 वोटों से संतोष करना पड़ा। खास बात यह रही कि नागपुर में कांग्रेस के पास अपने 169 वोटर थे, लेकिन उनके उम्मीदवार को सिर्फ 130 वोट मिले, जिससे कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग की बात भी सामने आ रही है।
महाराष्ट्र विधान परिषद 2026: विजेताओं की पूरी सूची
- निर्विरोध चुने गए विजेता (6 सीटें):
- ठाणे – रवींद्र फाटक (शिवसेना)
- यवतमाल – दुष्यंत चतुर्वेदी (शिवसेना)
- रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग – अनिकेत तटकरे (NCP)
- पुणे – विक्रम काकड़े (NCP)
- वर्धा-गढ़चिरौली-चंद्रपुर – अरुण लखानी (BJP)
- अहिल्यानगर – प्राजक्त तनपुरे (BJP)
मतदान के बाद जीते उम्मीदवार (11 सीटें):
7. छत्रपति संभाजीनगर-जालना – सुहास शिरसाट (BJP)
8. नासिक – गोकुल गीते (निर्दलीय / BJP बागी)
9. भंडारा-गोंदिया – अविनाश ब्रह्मणकर (BJP) (यहाँ सबसे अधिक 100% वोटिंग दर्ज हुई)
10. सांगली-सतारा – धैर्यशील कदम (BJP)
11. परभणी-हिंगोली – सईद खान (शिवसेना)
12. सोलापुर – राजेंद्र राउत (BJP)
13. धाराशिव-लातूर-बीड – बसवराज पाटिल (BJP)
14. नागपुर – राजीव पोतदार (BJP)
15. जलगांव – नंदकिशोर महाजन (BJP)
16. अमरावती – प्रवीण पोटे (BJP)
17. नांदेड़ – अमर राजुरकर (BJP)
चुनाव का समीकरण और वोटिंग ट्रेंड
स्थानीय निकाय कोटे की इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान हुआ था, जिसमें औसतन 99.02% भारी मतदान रिकॉर्ड किया गया था। इस चुनाव में महानगरपालिका, नगरपालिका, नगर पंचायत, जिला परिषद और पंचायत समितियों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों (कौंसिलर्स/सदस्यों) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नागपुर सीट पर एमआईएम, मुस्लिम लीग और बीएसपी जैसी पार्टियों ने चुनाव से दूरी बनाए रखी और तटस्थ रहने का फैसला किया था।


