Tuesday, July 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रायपुर मंडल को मिले नए सीनियर DCM, डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव की हुई नियुक्ति शेख समी उर रहमान बने SECR के नए CPRO

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए रायपुर रेल मंडल को नया वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Senior DCM) मिल गया है। रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) रहे डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव को रायपुर मंडल में सीनियर DCM के पद पर नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर अवधेश त्रिवेदीका स्थान लेंगे।

वहीं, डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव के स्थान पर शेख समी उर रहमान ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) के रूप में पदभार संभाल लिया है।

शेख समी उर रहमान वर्ष 2015 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) के अधिकारी हैं। इससे पहले वे पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Senior DCM) के पद पर कार्यरत थे। अपने रेलवे सेवा काल में उन्होंने सहायक परिचालन प्रबंधक (AOM), मंडल परिचालन प्रबंधक (DOM) तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी (Sr. DSO) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी जिम्मेदारियां निभाई हैं।

मूल रूप से दुर्ग (छत्तीसगढ़ निवासी शेख समी उर रहमान ने एनआईटी रायपुर से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) में बीटेक की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) में चयन प्राप्त किया। उन्होंने 14 दिसंबर 2016 को भारतीय रेल में अपनी सेवाएं शुरू की थीं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह नियुक्ति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में किए गए व्यापक फेरबदल का हिस्सा है। नए अधिकारियों की नियुक्ति से वाणिज्यिक प्रबंधन और जनसंपर्क व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Popular Articles