Friday, July 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रायपुर के मोतीबाग गार्डन में खूनी संघर्ष: नगर निगम कर्मी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सुबह की सैर पर निकले एक नगर निगम कर्मी पर तीन युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी झड़प में निगम कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है, वहीं बीच-बचाव करने आया उसका दोस्त भी जख्मी हुआ है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान वीरभद्र नगर निवासी कृष दीप के रूप में हुई है, जो नगर निगम में हेमाली का काम करता है। गुरुवार सुबह कृष अपने दोस्तों सुमित, आदि और बब्बू के साथ मोतीबाग गार्डन घूमने गया था। इसी दौरान वहां आरोपी हर्ष सोनी, नवीन सोनी और देव पहुंचे।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब एक महीने पहले किसी बात को लेकर गाली-गलौज और विवाद हुआ था, जिसके बाद से उनके बीच रंजिश चल रही थी। गार्डन में देखते ही आरोपियों ने पहले गाली-गलौज शुरू की और फिर अचानक हमला कर दिया।

पीछे से पकड़ा और सीने पर चलाए चाकू

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी देव ने उसे पीछे से दबोच लिया, जिसके बाद हर्ष और नवीन ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले में कृष के सीने, कंधे और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं।

अपने दोस्त को लहूलुहान देख जब सुमित उसे बचाने दौड़ा, तो हमलावरों ने उस पर भी वार किया, जिससे उसकी उंगली में गहरी चोट आई है। पीड़ित का कहना है कि अगर उसके दोस्त वक्त रहते बीच-बचाव नहीं करते, तो आरोपी उसकी जान ले लेते।

अस्पताल में इलाज जारी, आरोपियों की तलाश में पुलिस

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल कृष दीप को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

Popular Articles